RTPS Bihar Download Certificate 2026: Application Number से Certificate Download कैसे करें
बिहार सरकार ने आप और हम जैसे आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए RTPS Bihar पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल की मदद से लोग घर बैठे ही कई तरह के प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) और निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) साथ ही चरित्र प्रमाण पत्र (Caractor Certificate) के लिए आवेदन कर सकते हैं और बाद में उन्हें घर बैठे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगर आपने RTPS Bihar से किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और अब उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। इस लेख में मैंने आपको RTPS Bihar Download Certificate 2026 by application number की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताए है।
RTPS Bihar क्या है?
आपको को मैं बता दूँ कि RTPS का पूरा नाम Right To Public Service (लोक सेवा का अधिकार) है। यह बिहार सरकार की एक ऑनलाइन सेवा है जिसके माध्यम से आम नागरिक कई सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं।
RTPS पोर्टल से आप निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
जाति प्रमाण पत्र बनवाना
आय प्रमाण पत्र बनवाना
निवास प्रमाण पत्र बनवाना
आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक करना
प्रमाण पत्र डाउनलोड करना
इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय की भी बचत होती है। और आप इसे RTPS Bihar Download Certificate 2026 by application number से प्रमाण पत्र को pdf में डाउनलोड कर सकते है
RTPS Bihar Download Certificate के लिए आवश्यक चीजें
अगर आप RTPS से certificate download करना चाहते हैं तो आपके पास यह जानकारी होना जरूरी है:
- Application Ref. Number
- Applicant Name (In English) , Ex – Abc Kumar or Abc Alam
अगर आपके पास Application Number है तो आप आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
RTPS Bihar Certificate Download कैसे करें?
नीचे RTPS Bihar से certificate download करने की पूरी प्रक्रिया step-by-step बताई गई है। इसे ध्यान से पढ़े
Step 1: RTPS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, इसे खोलने के लिए आपको google में type करे serviceonline.bihar.gov.in उसके बाद आपके सामने RTPS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट खुलकर सामने आ जायेगा
Step 2: Download Certificate विकल्प चुनें
होमपेज पर आपको Certificate Download या Application Status का विकल्प मिलेगा । जो left side के कोने में होगा
Step 3: Application Reference Number दर्ज करें
अब आपको अपना Application Reference Number डालना होगा।
Step 4: Applicant Name भरें उदाहरण अगर आपका नाम Ram Kumar है तो अपना नाम डालेंगे
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।
Step 5: Download Certificate पर क्लिक करें
इसके बाद आपका प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप PDF format में डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे आपका प्रमाण पत्र निर्गत होने के 24 घंटे के बाद ही Certificate Download होगा
Mobile से RTPS Bihar Certificate Download कैसे करें?
अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है तो घबराने की कोई बै नहीं आप अपने smart मोबाइल फोन से भी आसानी से certificate डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने मोबाइल में कोई एक browser खोलें और आप RTPS Bihar की वेबसाइट पर जाएं फिर Certificate Download विकल्प पर क्लिक करें
उसके बाद Application Number दर्ज करें Application Number दर्ज करने के बाद निचे दिए गए Captcha को भरें और फिर Download बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आपका प्रमाण पत्र मोबाइल में ही सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगा। इसके लिए आपको किसी cafe आदि के पास जाने की कोई जरुरत नहीं
RTPS Bihar से कौन-कौन से Certificate Download कर सकते हैं?
RTPS Bihar पोर्टल से आप कई तरह के प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो काफी आसान है जिसके लिए हमने निचे अच्छे से बताये है
1. Caste Certificate Download Bihar
जाति प्रमाण पत्र यह एक ऐसी प्रमाण पत्र है जो कई सरकारी योजनाओं और नौकरी जिअसे कार्य में जरूरी होता है। RTPS bihar से आवेदन करने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
2. Income Certificate Download Bihar
आय प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी होता है।
3. Residence Certificate Download Bihar
निवास प्रमाण पत्र से यह साबित होता है कि व्यक्ति बिहार का स्थायी निवासी है। और यह प्रमाण पत्र खासकर बिहार के रहने वाले लोगों के लिए बहुत महत्पूर्ण है
इन सभी प्रमाण पत्रों को RTPS Bihar पोर्टल से आसानी से घर बैठे आप RTPS Bihar Download Certificate 2026 by application number डालकर डाउनलोड कर सकते है। और यह बहुत आसान है अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को अच्छे पढ़े है तो
RTPS Bihar Caste , Residence and Income Application Check कैसे करें ?
मान लीजिये आपने RTPS BIHAR से जाति प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और आप उसे डाउनलोड कर रहे है लेकिन आपका सर्टीफिकेट डाउनलोड नहीं हो रहा है तब आप करेंगे इसके लिए आपको सबसे पहले RTPS BIHAR की official website खोल लेनी है जिसका लिंक मैं निचे दे दिया हूँ उसके बाद आपको
पहले Application Status चेक करना चाहिए। ताकि आपको यह मालूम हो जाये की अपने जो आवेदन किया था ओह कहाँ तक पहुँचा है
Application Status चेक करने के लिए:
RTPS Bihar वेबसाइट खोलें
Application Status विकल्प पर क्लिक करें Direct Link Check Status
Application Number डाले करें
Captcha भरें
Search पर क्लिक करें
इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति दिखाई देगी । निचे दिए image से देख सकते है आपको समझने में काफी आसानी होगी
RTPS Certificate Download नहीं होने पर क्या करें? साथ ही Certificate को Download कैसे करे
मैं साफ शब्दों में बता दूँ जैसा कि आप जानते है कि हम तकनिकी मामले में कितना आगे है और हमारे यहाँ तकनिकी साधन की हल कैसे है तो इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या की वजह से certificate डाउनलोड नहीं हो पाता । ऐसी स्थिति में आप यह उपाय कर सकते हैं:
Application Status चेक करें
Application Number सही से डालें
इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें
अगर फिर भी समस्या हो तो अपने नजदीकी RTPS काउंटर यानि जहाँ आपका अंचल कार्यालय सबंधित rtps कार्यालय या CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। वह आपका समाधान हो जायेगा
RTPS Certificate Download करने के क्या फायदे है ?
RTPS से certificate डाउनलोड करने के कई फायदे हैं। जो आपको फ्री में मिलते है
जैसे घर बैठे ऑनलाइन सेवा
आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते
समय और पैसे दोनों की बचत
डिजिटल प्रमाण पत्र तुरंत मिल जाता है
यह आप और हम जैसे आम लोगों के लिए काफी खुसी की बात है की बिहार सरकार आम लोगों के लिए इतनी अच्छी सेवा प्रदान कर रही है इसी कारण आजकल अधिकतर लोग RTPS Bihar पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। और इसका लाभ आसानी से उठा रहे है
Q1. RTPS Bihar certificate 2026 download कैसे करें?
RTPS Bihar की वेबसाइट पर जाकर सही Application Number डाल करके certificate डाउनलोड किया कर सकते है।
Q2. RTPS certificate डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
आपके पास Application Reference Number होना जरूरी है।
Q3. क्या मोबाइल से RTPS certificate डाउनलोड किया जा सकता हैं?
हाँ, आप मोबाइल से भी RTPS Bihar portal के माध्यम से certificate डाउनलोड आसानी से कर सकते है इसके लिए कम्प्यूटर होना जरुरी नहीं हैं।
Q4. RTPS Bihar certificate कितने दिन में बनता है?
ज़यादातर मामलों में 7 से 10 दिनों के अंदर certificate जारी कर दिया जाता है।
इस आर्टिकल से यह निष्कर्ष निकला
इस लेख में मैंने आपको यह समझाने की कोशिश किये कि RTPS Bihar पोर्टल की मदद से आप और हम आसानी से Caste Certificate, Income Certificate और Residence Certificate के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए न तो हमें बार बार कार्यालय की चक्कर लगाने पड़ेंगे और न है कही रूपये देने होंगे आप इसे घर बैठे बिना किसी झंझट के आसानी प्रमाण पत्रों को download कर सकते है
अगर आपने RTPS से आवेदन किया है तो ऊपर बताए गए तरीके से Application Number की मदद से अपना certificate आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Please Follow More Information https://kamkazseva.com