Bihar Land Registry New Rule 2026: अगर आप बिहार के रहने वाले है और अपनी जमीन की रजिस्ट्री केवाला कराने की सोच रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम आने वाली है,
बिहार में जमीन खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री से जुड़े विवादों को कम करने के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राज्य में जमीन की रजिस्ट्री केवाला से पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल तरीके से की जाने वाली है । सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार अब किसी भी जमीन की रजिस्ट्री केवाला करने से पहले संबंधित अंचल अधिकारी (CO) द्वारा ऑनलाइन जांच अनिवार्य होगी। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री केवाला करने की सुविधा भी दी जाएगी।
कार्यालय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार यह नई व्यवस्था 21 मई 2026 से लागू की जा सकती है। इस फैसले को बिहार में भूमि सुधार और डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से फर्जी दस्तावेज, गलत खाता-खेसरा, डुप्लीकेट बिक्री और भूमि विवाद जैसी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थीं। नई प्रणाली लागू होने के बाद इन मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है।
अगर आप बिहार में जमीन खरीदने, बेचने या रजिस्ट्री केवाला कराने की सोच बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको नए नियमों की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। जो आपके लिए बेहद जरुरी है |
बिहार सरकार को क्यों बदले पड़े जमीन रजिस्ट्री के नियम?
बिहार में पिछले कुछ सालों में जमीन झगड़ों और केसो की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई मामलों में पाया गया है कि एक ही जमीन को पहले एक अदम को बेच दिया फिर उसी जमीन को दूसरे आदमी के पास भी बेचा या गलत दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कर दी गई। जिससे जमीनी मामलों में अधिक इजाफा हो गया है ऐसे मामलों में खरीदारों को वर्षों तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इन समस्याओं को रोकने के लिए बिहार सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। जिसमे यह Bihar Land Registry New Rule 2026 भी शामिल है और सरकार का उद्देश्य है:
जमीन रजिस्ट्री को पूरी तरह पारदर्शी बनाना
फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाना
ऑनलाइन सत्यापन प्रणाली लागू करना
भूमि विवाद कम करना
बुजुर्गों को सुविधा देना
डिजिटल बिहार मिशन को मजबूत करना
नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को पहले से ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। और जमीनी विवाद काम होंगे|
अब CO जांच के बिना नहीं होगी जमीन रजिस्ट्री क्या है नया नियम?
Bihar Land Registry New Rule 2026 के अनुसार अब जमीन की रजिस्ट्री से पहले संबंधित अंचल अधिकारी (CO) द्वारा ऑनलाइन जांच की जाएगी। CO यह सत्यापित करेंगे कि:
जमीन असली मालिक के नाम पर है या नहीं
जमीन सरकारी तो नहीं है
जमीन विवादित तो नहीं है
जमीन पर किसी प्रकार का केस लंबित तो नहीं है
खाता, खेसरा और रकबा सही है या नहीं
जमीन पहले से किसी और के नाम रजिस्टर्ड तो नहीं है
जब तक CO की रिपोर्ट ऑनलाइन स्वीकृत नहीं होगी, तब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।
जमीन रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन जांच प्रक्रिया कैसे काम करेगी?
नई व्यवस्था (Land Registry New Rule 2026) में रजिस्ट्री की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:
1. जमीन रजिस्ट्री के लिए विक्रेता एवं क्रेता को e-nibandhan portal पर जाकर आवेदन करना होगा |
2. दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड होंगे :- जमीन से जुडी सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
3. CO कार्यालय को फाइल जाएगी :- e-nibandhan portal सिस्टम के माध्यम से आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय भेजा जाएगा।
4. जमीन की जांच होगी :- CO और राजस्व कर्मचारी जमीन का रिकॉर्ड अपने स्तर से जांचेंगे।
5. ऑनलाइन रिपोर्ट जारी होगी :- CO और राजस्व कर्मचारी जमीन का जाँच करने के बाद जांच सही मिलने पर ऑनलाइन स्वीकृति दी जाएगी।
6. उसके बाद होगी रजिस्ट्री :- स्वीकृति मिलने के बाद ही सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री पूरी होगी।
Bihar Land Registry New Rule 2026 : के हिसाब से कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
नई व्यवस्था में जमीन रजिस्ट्री के लिए निम्न प्रकार के दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं:
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. जमीन का पुराना दस्तावेज
LPC
4. जमाबंदी की कॉपी
5. खाता-खेसरा विवरण
6. रसीद
7. मोबाइल नंबर
8. पहचानकर्ता एवं गवाहों के आधार कार्ड
Bihar Land Registry New Rule 2026 के अनुसार फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लग सकेगी|
नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्जी जमीन बिक्री पर काफी हद तक रोक लग जाएगी । इससे पहले कई बार ऐसा होता था कि:
नकली दस्तावेज बनाकर बहुत से लोग जमीन बेच दिया करता था जिससे जमीन से सम्बंधित विवाद बढ़ जाए थे| अब ऐसा न बराबर होने की संभावना है |
पहले मृत व्यक्ति की जमीन ट्रांसफर हो जाती थी
विवादित जमीन की भी रजिस्ट्री हो जाती थी
सरकारी जमीन निजी लोगों के पास बेच दिए जाते थे|
अब CO के जांच अनिवार्य होने के कारण ऐसे मामलों की संभावना कम हो जाएगी। और इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा |
Bihar Land Registry New Rule 2026 जमीन खरीदने वालों को क्या फायदा होगा?
खरीदारों के लिए नई व्यवस्था बेहद फायदेमंद होने की संभावना है
नई व्यवस्था लागू होने के बाद खासकर जमीन खरीदने वाले लोगों को कई बड़े फायदे मिलने वाले है |
1. सुरक्षित निवेश: अब खरीददार को जमीन के असली रिकॉर्ड की जानकारी रजिस्ट्री से पहले ही मिल जाएगी। जिससे वह किसी फर्जीवाड़े की शिकार नहीं बनेंगे
2. विवाद कम होंगे : भविष्य में जमीन से जुडी कोर्ट केस और विवाद कम होंगे जिससे कोर्ट का भी समय बच जायेगा |
3. धोखाधड़ी से बचाव: फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी करना मुश्किल हो जायेगा |
4. ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध: डिजिटल रिकॉर्ड के कारण हम जैसे आम लोगों को जानकारी ऑनलाइन के माध्यम आसानी से मिल जायेंगे|
5. पारदर्शिता बढ़ेगी : इस तरह के नियम से पूरी प्रक्रिया सरकारी निगरानी में ऑनलाइन हो जायेगा जिससे लोगों को काफी सहूलियत होने वाला है |
Bihar Land Registry New Rule: जमीन बेचने वालों के लिए क्या बदलेगा?
इस नई व्ययस्था से जमीन बेचने वाले लोगों को भी अब अपने दस्तावेज पूरी तरह सही रखने होंगे। यदि जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो पहले उसे सही कराना होगा।
विक्रेता को इन बातों का ध्यान रखना होगा:
1. बेचने वाले जमीन से सम्बंधित जमीन का जमाबंदी अपडेट होनी चाहिए
2. हालिया रशीद कटी हो
3. विक्रेता का नाम जमाबंदी एवं आधार/पहचान पत्र जैसे दस्तावेज में सही हो
4. बिक्री भूमि में विवाद न हो
5. बिक्री जमीन का सरकारी बकाया न हो
और यदि जमीन का रिकॉर्ड में किसी तरह का गड़बड़ी होगी, तो रजिस्ट्री रुक सकती है। और फिर जमीन के कागजातों को सुधारना होगा|
Bihar Land Registry New Rule 2026 : के अनुसार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री करने की सुविधा मिलेगी|
बिहार सरकार ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। अब ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को रजिस्ट्री कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिसकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है|
इसके लिए निबंधन विभाग के सरकारी टीम विक्रेता के घर जाकर रजिस्ट्री केवाला की प्रक्रिया पूरा करेंगे |
80 वर्ष से अधिक बुजृगों को घर बैठे रजिस्ट्री केवाला करने का सुविधा कैसे मिलेगा?
Bihar Land Registry New Rule 2026 के अनुसार संभावित प्रक्रिया:-
1. वरिष्ठ नागरिक को बिहार निबंधन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन देना होगा।
2. पोर्टल पर उम्र का सत्यापन करना होगा जो आवेदक के आधार या अन्य दस्तावेज से उम्र सत्यापित की जाएगी।
3. रजिस्ट्री विभाग घर आने का समय तय करेगा
4. बायोमेट्रिक सत्यापन: विक्रेता या बुजरुग आवेदक के घर पर ही बायोमेट्रिक और दस्तावेज की जांच की जाएगी
5. पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी कर रजिस्ट्री का कार्य पूरी होगी
80 वर्ष से अधिक बुजृगों को घर बैठे रजिस्ट्री केवाला करने का सुविधा कैसे मिलेगा?
इस उम्र में कई लोग चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करता है जिसके लिए रजिस्ट्री कार्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है । भीड़, लंबी लाइन, स्वास्थ्य समस्याएं और यात्रा की कठिनाइयों के कारण उन्हें दिक्कत होती थी।
नई सुविधा से:
बुजुर्गों को राहत मिलेगी
समय की बचत होगी
दूसरे लोगों पर निर्भरता कम होगी
प्रक्रिया काफी आसान बन जाएगी
Bihar Land Registry New Rule 2026 : बिहार में डिजिटल भूमि व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
नई व्यवस्था बिहार के डिजिटल प्रशासन मॉडल को काफी मजबूती से आगे इ जाएगी | सरकार पहले ही कई सेवाओं को ऑनलाइन कर चुकी है जैसे:
- ऑनलाइन जमाबंदी
- ऑनलाइन रसीद
- भूमि नक्शा
- दाखिल-खारिज ट्रैकिंग
- ई-म्यूटेशन
- अब रजिस्ट्री प्रक्रिया भी अधिक डिजिटल होने जा रही है।
Bihar Land Registry New Rule 2026 : क्या सभी जिलों में लागू होगा नया नियम?
मिली जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। शुरुआत में कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा सकता है, उसके बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
2026 में जमीन खरीदने से पहले क्या जांच करनी चाहिए?
मेरी माने तो नई व्यवस्था आने के बावजूद भी जमीन खरीदने से पहले लोगों को खुद भी कुछ जरूरी जांच करनी लेनी चाहिए।
खरीदने से पहले इन बातों की जांच जरूर करें
जमीन का असली मालिक कौन है
जमाबंदी अपडेट है या नहीं
जमाबंदी में खेसरा खुला है य नहीं
जमाबंदी में जो खेसरा है उसमे रकवा खुला है या नहीं
जमीन विवादित तो नहीं
जमीन कृषि है या आवासीय
सरकारी अधिग्रहण तो नहीं
रास्ता उपलब्ध है या नहीं
टैक्स बकाया तो नहीं
बिहार में भूमि विवाद बढ़ने के मुख्य कारण क्या है?
बिहार में भूमि विवाद बढ़ने के मुख्य कारण इस कारण होते है:-
1. पुराने रिकॉर्ड
कई जगहों पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं।
2. फर्जी दस्तावेज
नकली पेपर बनाकर बिक्री की जाती है।
3. पारिवारिक विवाद
बंटवारा स्पष्ट नहीं होता।
4. सरकारी जमीन पर कब्जा
अवैध बिक्री के मामले सामने आते हैं।
5. जानकारी का अभाव
लोग बिना जांच जमीन खरीद लेते हैं।
नई व्यवस्था इन समस्याओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
क्या ऑनलाइन रजिस्ट्री करना पूरी तरह संभव होगा?
Bihar Land Registry New Rule 2026 : के हिसाब से यह कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य में बिहार सरकार पूरी रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर सकती है। अभी रजिस्ट्री करने के लिए लोगों को कार्यालय में फिजिकल तौर पर आना जरूरी होता है, लेकिन डिजिटल सिस्टम मजबूत होने के बाद अधिक सेवाएं ऑनलाइन हो जाएगी। जिससे बिहार के लोगों को काफी सुविधा होने की संभावना है |
Bihar Land Registry New Rule से किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?
नई प्रणाली का फायदा विशेष रूप से:
जमीन खरीदने वालों
वरिष्ठ नागरिकों
ग्रामीण लोगों
बाहर काम करने वाले बिहारवासियों
महिलाओं
पहली बार जमीन खरीदने वालों
को मिलेगा।
नए नियम से आम लोगों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?
हालांकि नई व्यवस्था आम लोगों के लिए फायदेमंद है, लेकिन शुरु में कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं जैसे :
सर्वर डाउन
रिकॉर्ड अपडेट होने में देरी
इंटरनेट का स्लो चलना
ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी की कमी
दस्तावेज सुधार होने में समय
लेकिन धीरे-धीरे कुछ time बीतने के व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
नए नियम से आम लोगों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि CO सत्यापन प्रणाली लागू होने के बाद जमीन खरीदना पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो जाएगा। यदि जांच प्रक्रिया सही तरीके से लागू होती है, तो फर्जी रजिस्ट्री और विवादों में बड़ी कमी आ जाएगी
निष्कर्ष
बिहार सरकार द्वारा जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था में किया गया यह बदलाव राज्य के आम लोगों के लिए एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। CO द्वारा ऑनलाइन जांच अनिवार्य करने से फर्जीवाड़े और भूमि विवादों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही रजिस्ट्री सुविधा देना एक अच्छा कदम माना जा रहा है।
21 मई 2026 से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था से जमीन खरीदने और बेचने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और डिजिटल बनने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह सिस्टम बिहार की भूमि व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है।
यदि आप बिहार में जमीन खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो नए नियमों की जानकारी जरूर रखें और सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही रजिस्ट्री कराएं।
ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए हमारे www.kamkazseva.com पर visit करें