Bpsc New Vacancy 2026 : सहायक नगर योजनाकार भर्ती की पूरी जानकारी हिंदी में

हेल्लो दोस्तों : अगर आप बिहार के निवासी है और मेरी तरह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह आर्टिक्ल आपके लिए है सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी किया है। यह भर्ती ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है जिन्होंने टाउन प्लानिंग, अर्बन प्लानिंग, आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों से पढ़ाई की है और बिहार सरकार के साथ एक सम्मान जनक पद पर कार्य करना चाहते हैं।

जैसे हमारे बिहार में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के इस दौर में सहायक नगर योजनाकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार शहरों के सुनियोजित विकास, आवासीय योजनाओं, यातायात व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस लेख में BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल तरीके से दी गई है।

BPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 – संक्षिप्त जानकारी

भर्ती संस्था बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विभाग नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार
पद का नाम सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner)
विज्ञापन संख्या 07/2026
नौकरी का प्रकार: स्थायी सरकारी नौकरी
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
कार्य क्षेत्र: बिहार बिहार राज्य
आधिकारिक वेबसाइट: https://bpsc.bihar.gov.in/

सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) पद क्या होता है?

मेरी जानकारी में सहायक नगर योजनाकार एक तकनीकी एवं प्रशासनिक पद होता है। इस पद पर कार्यरत अधिकारी का मुख्य उद्देश्य शहरों और कस्बों के नियोजित विकास को सुनिश्चित करना होता है। बढ़ती आबादी, यातायात, आवास और पर्यावरण जैसी समस्याओं का समाधान निकालने में इस पद की अहम भूमिका होती है।

“सहायक नगर योजनाकार के प्रमुख कार्य इस तरह का होता है”

(i) शहरों के मास्टर प्लान तैयार करना
(ii) आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों की योजना बनाना
(iii) अवैध निर्माण पर नियंत्रण रखना
(iv )नगर निगम एवं स्थानीय निकायों के साथ समन्वय करना
(v) स्मार्ट सिटी, अमृत योजना जैसी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
(vi )पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास करना

BPSC Assistant Town Planner Vacancy 2026

विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत सहायक नगर योजनाकार के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की कुल संख्या एवं श्रेणीवार आरक्षण बिहार सरकार के नियमों के अनुसार निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पदों की सटीक संख्या के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

पदवार अभियार्थी का शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:-

Post Name (पद का नाम) Education Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) Town Planning या Urban Planning में स्नातकोत्तर डिग्री या Architecture / Civil Engineering में स्नातक डिग्री के साथ Town Planning में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से समकक्ष योग्यता (डिग्री UGC या AICTE से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए)
Total Number Of Post 36
Adv. Number 07/2026

आयु सीमा (Age Limit) कोटिवार

श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
सामान्य पुरुष 21 वर्ष 37 वर्ष
सामान्य महिला 21 वर्ष 40 वर्ष
OBC / EBC 21 वर्ष 40 वर्ष
SC / ST 21 वर्ष 42 वर्ष

आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee) Category Wise

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य / OBC / EWS 100 रुपये
SC / ST (बिहार निवासी) 100 रुपये
बिहार की महिला उम्मीदवार 100 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार 100 रुपये

BPSC Assistant Town Planner Vacancy 2026 – का श्रेणीवार पदों का विवरण (35% महिला आरक्षण के साथ) जिसे मैंने निचे टेबल में दिए है :-

क्र सं0 कोटि/वर्ग अनुमान्य पदों की कुल संख्या 35 प्रतिसत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए अनुमान्य पद
1 UR 13 05
2 EWS 03 01
3 SC 07 (6+1 Backlog) 02
4 ST 01 (Backlog) 00
5 EBC 03 01
6 BC 08 (05+03 Backlog) 02
7 BC महिला 01 00
कुल —— 36 11

फार्म भरने की प्रक्रिया कब से कब तक शरू होगा इसका विवरण निचे दिया गया है –

ऑनलाइन फार्म भरने की आरम्भ तिधि 14.01.2026
ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिधि 05.02.2026
Apply Mode Online
Official Website https://bpsc.bihar.gov.in/
Official Notification Adv. No. 07/2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती के अंतर्गत सहायक नगर योजनाकार पद पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा, यानी उम्मीदवारों का पूरा चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प संख्या 2374 (दिनांक 16 जुलाई 2007) तथा सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक 962 (दिनांक 22 जनवरी 2021) के अनुसार, लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक (Minimum Qualifying Marks) निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग वर्गों के लिए यह न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
पिछड़ा वर्ग (BC) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हतांक 36.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी महिला उम्मीदवारों तथा दिव्यांग (निःशक्त) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हतांक 32 प्रतिशत रखा गया है।

जो अभ्यर्थी अपने-अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें चयन की अगली प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा दो प्रश्न पत्रों की होगी और दोनों ही प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे।

पहला प्रश्न पत्र अनिवार्य होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा।

दूसरा प्रश्न पत्र वैकल्पिक होगा। इस वैकल्पिक पेपर में उम्मीदवार अपनी विशेषज्ञता के अनुसार विषय का चयन कर सकेंगे। वैकल्पिक विषय निम्न में से एक होगा:

प्लानिंग (Planning)
या
रिमोट सेंसिंग एवं जी.आई.एस. (Remote Sensing & GIS – स्पेशलाइजेशन इन अर्बन एंड रीजनल स्टडीज)

दोनों ही प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए अलग-अलग समय, प्रश्नों की संख्या और कुल अंक निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी।

BPSC Assistant Town Planner Syllabus 2026

Town Planning के मूल सिद्धांत
Urban एवं Regional Planning
Housing Planning एवं Slum Development
Environmental Planning
Traffic एवं Transportation Planning
GIS एवं Remote Sensing
Building Bye Laws
Indian Town Planning Act
Smart City Mission
AMRUT योजना
बिहार एवं राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं

Leave a Reply